
नई दिल्ली: फेसबुक के माध्यम से डाटा चोरी के मामले में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से फंस गयी है. इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली व्हिस्टल ब्लोवर क्रिस्टोफर विले ने आज कैम्ब्रिज एनालिटिका और कांग्रेस के रिश्ते का पर्दाफाश कर दिया है.
क्रिस्टोफर विले ने बताया कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ कांग्रेस पार्टी ने काम किया है लेकिन अभी क्षेत्रीय चुनावों में काम किया है. उन्होंने बताया कि भारत बहुत बड़ा है और एक एक राज्य ब्रिटेन से बड़ा है. उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज एनालिटिका नेशनल प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और कई क्षेत्रीय प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है.
क्रिस्टोफर विले के इस खुलासे से कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से एक्सपोज हुई है क्योंकि राहुल गाँधी ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ काम करने से इनकार किया था. बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की है.